कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे आम लोगों के लिए मंगलवार से शुरू हो गया है। यूं तो इस एक्सप्रेस-वे पर सबसे ज्यादा 285 रुपये टोल देना पड़ेगा लेकिन अगर एनएचएआई का सालाना पास है तो सिर्फ 15 रुपये में एक्सप्रेस-वे पर टोल लगेगा। एनएचएआई के सालाना फास्टैग पास की कीमत 3075 रुपये है। यह पास एक साल तक मान्य रहता है और 200 बार टोल से गुजरने की छूट होती है। इस हिसाब से लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर सिर्फ 15 रुपये ही टोल देना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में अधिकतर एक्सप्रेस-वे प्रदेश सरकार के प्राधिकरण यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के हैं। इसलिए इसमें एनएचएआई का सालाना फास्टैग पास काम नहीं करता है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) के प्राधिकरण एनएचएआई ...