वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 18 -- UP News: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब गंगा एक्सप्रेसवे के पास इस हाईवे पर किलोमीटर 55.4 पर स्थित पुल के ज्वाइंट वाले हिस्से में लंबी दरारें आ गई हैं। पुल की सड़क के किनारे कंक्रीट वाले हिस्से से होकर यह दरार काफी लंबी और गहरी है। यह कई स्थानों पर एक इंच तो कुछ स्थानों पर आधा इंच के आसपास है। दरार के आसपास कई जगह सतह भी उखड़ गई है। एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने और तारकोल उखड़ने के साथ ही क्रैश बैरियर के दरकने की घटनाओं के बीच पुल पर दरारें पड़ने यह नई खामी सामने आई है। महज एक महीने पहले यातायात के लिए खोले गए इस हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर करीब 15 जगह सड़क धंसने और 24 स्थानों पर स्लिपेज की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। उन्नाव में जुलाई के अंत में सड़क की ऊपरी परत में करी...