लखनऊ, अप्रैल 9 -- कानपुर रोड स्थित बनी उपकेंद्र से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों में 28 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। बुधवार दोपहर अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते बिजली गुल हो गई, जो गुरुवार शाम करीब पांच बजे जाकर बहाल हो सकी। इस दौरान करीब 25 हजार आबादी को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। वहीं, चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र में शाम छह बजे केबल फाल्ट होने से बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। अमौसी जोन के बनी उपकेंद्र से निकलने वाली हाईटेंशन लाइन बुधवार दोपहर एक बजे फाल्ट आ गया था। इससे हरौनी फीडर से जुड़े बनी, मिर्जापुर, कल्लनखेड़ा, दयालखेड़ा, लतीफनगर, हरौनी, गोड़वा, रहीमनगर-पड़ियाना, पिपहरी, सबसुखखेड़ा और बहजनामऊ सहित करीब दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लगातार 28 घंटे तक बिजली न आने से ग्रामीणों को भारी परेशान...