नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश के कानपुर के राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के बाद केडीए ने बिल्डर मोहित तिवारी, सरबजीत कौर और प्यारे खान समेत अन्य को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी करके चस्पा कर दिया। नोटिस चस्पा होते ही मोहल्ले और अपार्टमेंट के लोग भड़क गए। उन्होंने केडीए पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। साथ ही सिर्फ राधिका अपार्टमेंट पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए। पीड़ितों ने कहा कि हम बेघर हो जाएंगे। जब बिल्डिंग बन रही थी तो केडीए कहां था, अब गिराने आ रहे हैं। ऐसे में हम कहां जाएं। मौके पर फीलखाना पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को शांत कराया। राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में दो लोगों की मौत के बाद केडीए हरकत में आया है। बिना नक्शा पास कराए बने अपार्टमेंट को लेकर केडीए ने बिल्डरों को ध्वस्तीकरण का नोटिस भेजा है। राधिका अपा...