कानपुर, मार्च 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मेट्रो ने कानपुर सेंट्रल और मोतीझील स्टेशनों पर डेढ़ महीने तक चलने वाले पुस्तक मेलों की मंगलवार से शुरुआत कर दी। कई संस्थाओं के सहयोग से आयोजित इन पुस्तक मेलों में देश-विदेश के लब्धप्रतिष्ठ लेखकों की रचनाएं उपलब्ध हैं। मेट्रो के एनसीएमसी गोस्मार्ट कार्डधारकों को यहां 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जा रही है। मेलों में साहित्य, कला, विज्ञान, वित्तीय प्रबंधन, सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक पुस्तकें, महापुरुषों की जीवनियां सहित विविध विषयों से संबंधित पुस्तकों का व्यापक संग्रह मौजूद है। पुस्तक प्रेमी देश-विदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों और विचारकों की कृतियों को यहां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही युवाओं के लिए मोटिवेशनल पोस्टर्स, लैंडस्केप आर्ट और आकर्षक स्टेशनरी भी मेलों में उपलब्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.