लखनऊ, मार्च 20 -- कानपुर मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर-1 में आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा के बाद शेष भाग का काम इसी साल पूरा हो जाएगा। इसमें बारादेवी से नौबस्ता तक पांच एलिवेटेड स्टेशनों में टेस्टिंग और ट्रायल रन चल रहा है। कॉरिडोर-2 में सीएसए यूनिवर्सिटी से बर्रा मेट्रो स्टेशन तक निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा होगा।कानपुर मेट्रो का कॉरिडोर-1 आईआईटी से नौबस्ता तक लगभग 23 किलोमीटर लंबा है। इसमें 15.4 किलोमीटर मेट्रो चल रही है। शेष हिस्से झकरकट्टी से ट्रांसपोर्ट नगर तक दो अंडरग्राउंड स्टेशनों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। टीबीएम सुरंग की अप लाइन में ट्रैक बिछाया जा चुका है, डाउन लाइन में काम अंतिम चरण में है। बारादेवी से नौबस्ता तक पांच एलिवेटेड स्टेशनों का भी संरचनात्मक काम पूरा हो चुका है। इस सेक्शन में जनवरी 2026 से ट्रेन टे...