कानपुर मेट्रो के सभी 21 स्टेशन बने 'ग्रीन'
कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर। कानपुर मेट्रो ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है। मेट्रो के सेंट्रल से नौबस्ता तक बारादेवी, किदवई नगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) ने प्लैटिनम रेटिंग प्रदान की है। जबकि, आईआईटी से नौबस्ता तक कॉरिडोर-1 के सभी 21 स्टेशन प्लैटिनम रेटिंग पाने वाले स्टेशन बन गए हैं। यह किसी भी निर्माण परियोजना को पर्यावरणीय मानकों के आधार पर मिलने वाली सर्वोच्च मान्यता है। इससे पहले दिसंबर 2021 में आईआईटी से मोतीझील तक के नौ एलिवेटेड और सितंबर 2025 में चुन्नीगंज से ट्रांसपोर्ट नगर तक के सात भूमिगत स्टेशन भी प्लैटिनम रेटिंग हासिल कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सेक्टर-56 से पचगांव तक चलेगी मेट्रो, 35 KM लंबे रूट पर 28 स्टेशन बनेंगे; डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.