मुख्य संवाददाता, सितम्बर 11 -- कानपुर में केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने दो बाबुओं समेत तीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फर्जीवाड़ा करके तीन प्लॉटों की फ्री होल्ड रजिस्ट्री कराने में द्वितीय श्रेणी लिपिक प्रदीप सविता को बर्खास्त कर दिया गया है। एक भूखंड का आवंटन रिक्त दर्शाकर ई-ऑक्शन कराने के आरोप में वरिष्ठ लिपिक कश्यप कांत दुबे को निलंबित कर दिया गया है। वहीं न्यू कानपुर सिटी में काश्तकार को मुआवजा देने के बदले 12 लाख की मांग करने में अमीन संतोष कुमार को मूल वेतन पर पदावनत कर दिया गया है।फ्री होल्ड रजिस्ट्री में धोखाधड़ी प्रदीप कुमार सविता पर आरोप है कि मुखर्जी विहार के भूखंड संख्या 13, 10 एवं 11 एचआईजी की फ्रीहोल्ड रजिस्ट्री में तथ्य छिपाकर धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में उन्हें पहले ही निलंबित किया गया था। जांच अधिकारी सहायक अ...