संवाददाता, सितम्बर 2 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (एचसी एम) की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बुधवार को चकेरी के श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि बार-बार सिस्टम बंद हो जा रहा था जिससे वे ढंग से एग्जाम नहीं दे पा रहे थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाए कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई कंप्यूटर सिस्टम हैंग हो गए। वहीं, माउस और कीबोर्ड भी काम नहीं कर रहे थे, जिससे उन्हें सवाल हल करने में परेशानी हुई। कानपुर के चकेरी इलाके के श्यामनगर के एमडी इन्फोटेक में बीएसएफ की यह परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद इस केंद्र के परीक्षार्थियों की तीनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द कर दी गई। उनके लिए 18 सितंबर को दोबारा यह परीक्षा आयोजित कराई ...