कानपुर, अक्टूबर 17 -- बिल्हौर, संवाददाता: कानपुर में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक दिव्यांग युवक बच्ची को बहलाकर सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।चार साल की बच्ची से दिव्यांग से रेप किया पुलिस के मुताबिक, घटना 13 अक्टूबर की देर शाम की है। बच्ची के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी चार साल की बेटी घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अभिषेक उर्फ लंगड़ उसे बहलाकर एकांत में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते...