कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। रक्षा क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले यूएएस (अनमैंड एरियल सिस्टम्स) के सभी 18 परीक्षण अब कानपुर में होंगे। यह सुविधा आईआईटी कानपुर में बने टेक्नोपार्क में मुहैया कराई जाएगी। इसे लगभग 50 करोड़ रुपये के बजट से विकसित किया गया है। यह केंद्र भारतीय नहीं बल्कि अमेरिकी सैन्य मानकों के स्तर की टेस्टिंग सुविधाएं प्रदान करेगा, जिससे देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकेगा। इस केंद्र में यूएएस के अलावा डिफेंस से जुड़े अन्य हथियारों के परीक्षण की भी सुविधा मिलेगी। आईआईटी कानपुर को ड्रोन का हब बनाया जा रहा है। इसके लिए संस्थान में प्रदेश सरकार की ओर से ड्रोन का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में गाड़ी चलाते समय रहना होगा ज्यादा अलर्ट, चालान के नए सिस्टम से बच पाना नामुमकिन वहीं, संस्थान के व...