बस्ती, जून 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कानुपर में हुए सड़क हादसे में घायल जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के विशुनपुरा निवासी ट्रक चालक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। ट्रक चालक मनोज (30) पुत्र मारकण्डे पिछले सात जून को सड़क हादसे में घायल हुए थे। उनका डंफर कानपुर के जार्जमऊ थानाक्षेत्र स्थित हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल मनोज को एम्बुलेंस की मदद से कानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बस्ती लाया गया था। यहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- कानपुर में हुए सड़क हादसे में घायल बस्ती के ट्रक चालक की लखनऊ में मौत कई दिनों तक इलाज के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज...