सोनभद्र, मार्च 1 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरंगपानी गांव स्थित झाराईल टोला में रविवार सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब कानपुर में मजदूरी करने गए 45 वर्षीय अशर्फीलाल पुत्र जय सिंह का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर एंबुलेंस को करीब सात घंटे तक रोके रखा और शव नहीं उतारने दिया। पूर्व प्रधान ब्रह्देव के अनुसार, अशर्फीलाल लगभग छह माह पूर्व लीलासी के एक ठेकेदार के माध्यम से कानपुर में पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर गया था। मकर संक्रांति पर वह घर आया था और तीन दिन बाद दोबारा काम पर लौट गया। शुक्रवार देर शाम कार्यस्थल पर ट्रैक्टर पर बैठे अशर्फीलाल ने वाहन स्टार्ट कर दिया, जिससे वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में अन्य श्रमिकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सको...