कानपुर, अगस्त 19 -- एक कोचिंग संस्थान के सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जी कारोबार दिखाकर उसे तीन करोड़ रुपये से अधिक का सीजीएसटी नोटिस थमा दिया गया। नोटिस मिलते ही उसकी नौकरी चली गई, राशन कार्ड निरस्त हो गया और वह एक साल तक न्याय के लिए भटकता रहा। आखिरकार पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद नौबस्ता पुलिस ने जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आवास विकास हंसपुरम के ओमजी शुक्ला को बीते वर्ष 21 अगस्त 2025 को सीजीएसटी का नोटिस मिला। यह भी पढ़ें- 10 हजार कमाने वाले सिक्योरिटी गार्ड के नाम पर करोड़ों की फर्म, 3.14 करोड़ का मिला नोटिसनोटिस की गंभीरता सीजीएसटी के नोटिस के मुताबिक उन्हें 3,14,56,116 रुपए टैक्स जमा करना था। नोटिस देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नोटिस से ही उन्हें पता चला कि उनके नाम ...