गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर। शिल्पग्राम औरंगाबाद के टेराकोटा शिल्पकार हीरा लाल और पन्ने लाल प्रजापति को प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री राकेश सचान के हाथों पुरस्कृत किया गया। कानपुर के चन्द्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में हीरा लाल को जहां राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार मिला तो वहीं पन्ने लाल प्रजापति को दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार से नवाजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...