कानपुर में रॉटविलर कुत्तों ने महिला को सड़क पर घसीट कर नोचा; हमले में कपड़े फटे, राहगीरों ने बचाया
संवाददाता, जून 21 -- कानपुर के चकेरी के रामादेवी स्थित फेंड्स कॉलोनी में शनिवार शाम को एक कांग्रेसी नेता के भाई के घर घरेलू काम करने की बात करने गई महिला पर तीन रॉटवीलर कुत्तों ने हमला कर दिया। महिला ने भागने का प्रयास किया तो सड़क पर गिराकर दोबारा महिला को नोचा-खसोटा। क्षेत्रीय लोगों ने किसी तरह महिला को बचाकर कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां से उन्हें हैलट भेज दिया गया है। कुत्तों के काटने से उसके हाथ में गहरे जख्म हुए हैं। चकेरी के घाऊखेड़ा निवासी गीता फ्रेंड्स कॉलोनी के एक घर में घरेलू काम और खाना बनाने के लिए बात करने गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाहर निकलते समय घर में पले तीन रॉटविलर कुत्तों ने गीता पर हमला कर दिया। किसी तरह गीता जान बचाकर भागी तो कुत्तों ने उसका पीछा कर घर के बाहर सड़क गिरा दिया। इसके बाद उन्हें नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.