कानपुर में रिटायर आईएएस की फोटो लगा ठगी का प्रयास
कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त आईएएस आलोक रंजन की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सोशल मीडिया यूजर को जाल में फंसाकर ठगी करने का प्रयास किया गया है। पीड़ित ने साइबर सेल थाने में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर के केशवपुरम आवास विकास निवासी सुनील मंगल की तहरीर के मुताबिक हाल ही में रिटायर आईएएस आलोक रंजन के नाम से बने फर्जी फेसबुक अकाउंट से उनके पास मैसेज आया। मोबाइल नंबर मांगने पर साझा कर दिया। फिर मैसेज आया कि ट्रांसफर होने पर एक सीआरपीएफ अधिकारी अपना घरेलू फर्नीचर सस्ते दामों में बेचना चाहता है। ठीक इसी तरह एक अन्य आईएएस हरिओम नामक फर्जी आईडी से मैसेज आने पर ठगी के जाल में फंसाने का एहसास हुआ। तब उन्होंने शिकायत की। साइबर सेल थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.