प्रमुख संवाददाता, मार्च 17 -- साइबर ठग ने खुद को अमेरिकी उद्योगपति मार्क जुकरबर्ग बताकर कानपुर की सेवानिवृत्त शिक्षिका एलिसन वीम्स से 1.57 करोड़ रुपये ठग लिए। पहले कथित जुकरबर्ग सोशल मीडिया पर संपर्क में आया फिर उसके गुर्गों ने ठगी का मोर्चा संभाल लिया। कानपुर आकर स्कूल खोलने का झांसा दिया। 25 जनवरी 2025 से 20 फरवरी 2026 तक 13 महीने में अलग-अलग खातों में रकम जमा करा ली। इस रकम की वापसी के नाम पर भी ठगी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 30 लाख रुपये कुछ खातों में फ्रीज कराए हैं। चकेरी के आनंदनगर की रहने वाली एलिसन वीम्स मेथाडिस्ट हाईस्कूल से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पहचान फेसबुक पर एक व्यक्ति से हुई। उसने खुद को फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का मालिक मार्क जुकरबर्ग बताया और चैटिंग शुरू की। विश्वास में लेकर स्कूल का व्यवसाय करन...