कानपुर, मई 30 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता पश्चिमी विक्षोभ के लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को आए झोके ने गर्मी को काफी हद तक ठंडा कर दिया। देर शाम शहर को बादलों ने घेर लिया। गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। हीट डोम के क्षेत्रों में पारा 06-10 डिग्री सेल्सियस गिर गया। कानपुर में मात्र 07 मिमी बारिश से 07 डिग्री तापमान गिर गया। 13 दिनों बाद हीट वेव पर ब्रेक लग गया। अब 03 जून तक राहत की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को भी आंधी-पानी की संभावना बनी रहेगी।दिन में तेज धूप के बाद शुक्रवार शाम को मौसम फिर बदल गया। यह भी पढ़ें- मई के आखिरी विक्षोभ ने 'गर्मी' को किया 'ठंडा' 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद बारिश देर रात तक जारी रही। प्रदेश में 16 मई से हीट वेव का दौर शुरू हुआ था। गुरुवार-शुक्रवार को पश्चि...