कानपुर में महिला जनगणना अधिकारी से अभद्रता, रजिस्टर फाड़ने का प्रयास
कानपुर, मई 28 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर के रोशन नगर में जनगणना करने पहुंची महिला अधिकारी से लोगों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर इलाकाई लोगों ने उन्हें घेर लिया। मोबाइल निकाल वीडियो बनाने पर लोग मोबाइल छीन रजिस्टर फाड़ने का प्रयास करने लगे। महिला के साथ में मौजूद बेटे ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें भीड़ से बाहर निकाल कर लाई। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।कल्याणपुर खुर्द निवासी रेखा गौतम बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी जनगणना में ड्यूटी लगी हुई है। वह अपने बेटे नमन के साथ बुधवार शाम को रोशन नगर इलाके में जनगणना करने पहुचीं। तभी एक घर से कुछ लोग बाहर आए। उनसे परिवार के लोगों के नाम पूछने पर सभी भड़ककर अभद्र टिप्पणी करने लगे। विरोध करने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.