कानपुर, मार्च 25 -- Kanpur News: यूपी के कानपुर में बनारस से आई किशोरी को मंगलवार देर रात तीन युवक हॉस्टल में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। बुधवार की सुबह हॉस्टल में रहने वाले एक किरायेदार ने किशोरी को अर्धनग्न स्थिति में देखकर पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची और पूछताछ शुरू की तो गैंगरेप की हकीकत सामने आई। कल्याणपुर पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लॉज मालिक एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो दोस्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक किशोरी का कहना है कि वह अपने एक रिश्तेदार से मिलने कानपुर आयी थी। देर रात मंधना पहुंची तो रिश्तेदार ने फोन बंद कर लिया। जिसके बाद लड़के उसे हॉस्टल में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। तीनों आरोपी युवक एक विधायक के करीबी बताए जा रहे...