संवाददाता, जुलाई 14 -- यूपी के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रूमा में प्रयागराज हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में भाई-बहन और स्कॉर्पियो चालक की मौत हो गई। दो परिवारों के आठ लोग और चालक का बेटा घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूरी स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और घायलों को चेचिस काटकर निकालना पड़ा। सभी घायलों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों परिवार किराये पर स्कॉर्पियो कर हरियाणा के सिरसा से बिहार और झारखंड जा रहे थे। आशंका है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है। हादसे में घायल हुए बिहार के गया के रहने वाले केसर भारती ने बताया कि वह सिरसा में रहकर मजदूरी करता है। गया के ही खापिया...