कानपुर, मई 14 -- Kanpur News: कानपुर के चकरपुर मंडी में रोजाना की तरह सब कुछ सामान्य ढंग से चल रहा था। सुबह करीब 11:45 बजे अचानक चबूतरा नंबर-6 से आग की लपटें उठीं। दुकानदार चीख-चिल्ला कर इधर-उधर भागने लगे, फिर अचानक प्लास्टिक की कैरेट से भड़की आग ने फल व सब्जी की करीब 44 दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। दुकान में रखे करीब दस छोटे सिलेंडर फटने से आग ने रौद्र रूप ले लिया। आग से करीब 50 फीट तक उठती लपटों व धुएं के गुबार से आसपास इलाकों में अंधेरा छा गया। सूचना पर पहुंची दमकल की आठ गाड़ियों ने चौतरफा चबूतरे को घेरकर पानी की बौछार कर करीब ढाई से तीन घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तक तक 44 दुकानों का माल जलकर खाक हो गया था। चकरपुर मंडी में 44 ट्रेडिंग कंपनियों को चबूतरा नंबर 6 अलॉट है, जहां सब्जी व फल की ज्यादातर आढ़त है। गुरुवार दोपहर किसी द...