नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- UP News: यूपी के कानपुर में वाहन चेकिंग कर रहे दारोगा पर दबंग ने 90 की रफ्तार से बोलेरो चढ़ा दी। यहां से बचकर भागे तो आगे अधेड़ को कुचल दिया। भागने के चक्कर में बोलेरो खाई में जाकर पलट गई। चालक और उसमें सवार लोग भाग निकले। दारोगा गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरी घटना बिठूर के मकसूदाबाद की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे में गाड़ी चला रहा था। इसमें तीन लोग सवार थे। बिठूर के टिकरा चौकी इंचार्ज बालेंद्र कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ सोमवार की रात मकसूदाबाद भारत पेट्रोल पंप के सामने वाहन चेकिंग कर रहे थे। रात करीब एक बजे कल्याणपुर से 90 की स्पीड में एक लाल रंग की बोलेरो कार आ रही थी। पुलिस कर्मियों ने उसे चेक...