कानपुर में बेकाबू ट्राला बना काल, सिपाही समेत दो की मौत
कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर, दक्षिण संवाददाता। बर्रा फ्लाई ओवर पर सोमवार तड़के जाम खुलवाने जा रहे बाइक सवार ट्रैफिक सिपाहियों को तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही की मौत हो गयी। वहीं भागने के चक्कर में ट्राला आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा, जिससे ट्राला चालक भी काल के गाल में जा समाया। हादसे के बाद एलिवेटेड पुल पर वाहनों की रफ्तार थमने से भीषण जाम लग गया। पुलिस फोर्स पहुंची, घायल सिपाही को हैलट में भर्ती कराया। वहीं, कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया, तब करीब दो घण्टे बाद यातायात सामान्य हो पाया। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नौबस्ता बाईपास पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र और राकेश को बर्रा फ्लाईओवर पर जाम लगने की सूचना मिली थी। दोनों बाइक से मौके की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्राला ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.