कानपुर में बाढ़ का कहर, खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा; 12 गांवों में घुसा पानी
हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 12 -- UP News: यूपी के कानपुर में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान को पार करने के बाद अब गंगा चेतावनी बिंदु से सिर्फ 29 सेंटीमीटर दूर है। 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर पानी बढ़ने से कटरी के गांव टापू बन गए हैं, ज्यादातर रास्ते जलमग्न है और 12 गांवों के लोग घरों में कैद हैं। आवागमन के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पुराना कानपुर स्थित तिवारी घाट में घरों के बाहर तक पानी आ चुका है। यहां से अब तक 35 लोगों को निकाला जा चुका है। उधर, भगवानदीन पुरवा में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। गंगा का जल स्तर जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे-वैसे कटरी के गांव के लोगों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। भगवानदीनपुरवा में रास्तों से होता हुआ पानी घरों के मुहाने तक पहुंच गया है। बनियापुरवा, दुर्गापुरवा डल्ला पुरवा, लक्ष्मण पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.