उन्नाव, अप्रैल 25 -- बांगरमऊ। सड़क हादसे में शुक्रवार को एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने नानामऊ गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।बांगरमऊ नगर के स्टेशन रोड के रहने वाले 32 वर्षीय सुमित गुप्ता पुत्र अशोक शुक्रवार को देर रात बाइक लेकर कानपुर से अपने घर लौट रहा था। तभी कानपुर नगर थाना शिवराजपुर क्षेत्र में ट्रक के बाइक में टक्कर मारने से सुमित घायल हो गया था। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव घर पहुंचते ही परिजन में कोहराम मच गया। मृतक सुमित अपने पीछे पत्नी समेत तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। परिजनों ने शनिवार शाम नम आंखों के बीच क्षेत्र के नानामऊ गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्त...