कानपुर, जुलाई 1 -- पानी, जमीन, रेत पर चलने में सक्षम भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) के विशेष वाहन होवरक्राफ्ट में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण स्कर्ट सेगमेंट का स्वदेशी निर्माण अब कानपुर की ऑर्डनेंस पैराशूट फैक्ट्री (ओपीएफ) में होगा। रक्षा मंत्रालय के अधीन ग्लाइडर्स इंडिया लिमिटेड (जीआईएल) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। स्कर्ट सेगमेंट की मदद से ही होवक्राफ्ट दुर्गम क्षेत्रों में चलने में सक्षम होता है। स्कर्ट निर्माण के लिए आवश्यक रबराइज्ड हाई-स्ट्रेंथ टेक्निकल फैब्रिक और अन्य मैटेरियल स्पेसिफिकेशन तय कर लिए गए हैं। अगले चरण में उत्पादन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भारतीय तटरक्षक बल ने स्कर्ट सेगमेंट के स्वदेशी निर्माण की आवश्यकता जताई थी। हाल में तटरक्षक बल ने अपना पहला स्वदेशी होवरक्राफ्ट एच-561 बेड़े में शामिल किया है। इस विशेष वाह...