कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता परिवहन विभाग ने अब कानपुर में पहली बार इंटर मेट्रो सर्किल बस सेवा शुरू करने का खाका तैयार किया है। 16 से 22 सीटर बसें इंटर मेट्रो सर्किल बस सेवा में शामिल होंगी। इन बसों का संचालन शहर के प्रमुख स्थानों से होगा। साथ ही सभी बसों की कनेक्टिविटी मेट्रो स्टेशन से होगी। अभी शहर में यूपी मेट्रो के कानपुर में 13 स्टेशन चालू हैं। इसमें चार अंडरग्राउंड तो नौ भूतल पर हैं। यूपी मेट्रो का दावा है कि सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक जल्द ही मेट्रो सेवा चालू होगी।परिवहन अफसरों ने रूटवार परमिट देने के लिए पहले सर्वे किया। जिन मोहल्लों से मेट्रो स्टेशन या फिर मेट्रो स्टेशन के आसपास का लोड है, वहां के लिए रूट बनाया है। इस प्रस्ताव को परिवहन स्तर से फाइनल कर दिया गया है। अब इस पर मुहर लगनी बाकी है। मुहर लगने के बाद कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.