कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। एडीसीपी स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) सुमित सुधाकर रामटेके की टीम ने सर्वोदय नगर हंसनगर निवासी दीपक जायसवाल और जूही बारादेवी निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ट्राली बैग में 23.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपित भुवनेश्वर -आनंद विहार स्पेशल ट्रेन से ओडिशा से गांजा लेकर शहर आए थे। आरोपितों ने टिकट भी नहीं लिया था। टीटी ने दोनों को पकड़ा तो पेनाल्टी लगाकर टिकट बनवाया था। आरोपित काकादेव, पनकी, साकेत नगर समेत जगहों पर फुटकर गांजा बेचने वालों को सप्लाई करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.