कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur Hadsa: यूपी के कानपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पिता और तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथी बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह करीब 9:30 बजे बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। यह भी पढ़ें- श्...