संवाददाता, फरवरी 14 -- कानपुर के जूही थाने के ठीक सामने गुरुवार शाम एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। ऑटो लहराकर चलाने का विरोध करने पर चालक और उसके साथियों ने मां-बेटी समेत चार महिलाओं पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना से इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, किदवईनगर एन-ब्लॉक बस्ती निवासी रानी गुरुवार शाम अपनी बेटी पलक, बड़ी बहन राधा, छोटी बहन प्रीति और उसके पति गौरव के साथ बाजार जाने निकली थीं। सभी लोग जूही थाने के सामने गली से मेन रोड पर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में लहराता हुआ एक ऑटो आ गया। महिलाएं किसी तरह बच गईं, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर ऑटो पलट गया। इस पर महिलाओं ने चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.