कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। फूलबाग से घंटाघर तक राष्ट्रभक्ति का जयघोष गूंजेगा। जय़घोष लगाने वाले 80 फीसदी जेन-जी यानी कि युवा होंगे। इनके हाथों में तिरंगा राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा। ये युवा ही यात्रा की सबसे बड़ी ताकत होंगे। 13 अगस्त को यह यात्रा निकलेगी। इस यात्रा के मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह होंगे। भाजपा उत्तर जिला दफ्तर नवीन मार्केट में बातचीत करते हुए उत्तर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और यात्रा संयोजक अभिनव दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा घोषित कर दी है। तिरंगा यात्रा भाजपा का महज राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना प्रज्वलित करने का सशक्त माध्यम है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: 13 अगस्त को निक...