कानपुर, अप्रैल 30 -- - शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय व ड्राइवर के खाते से मिला 125 करोड़ का ट्रांजेक्शन कानपुर, प्रमुख संवाददाता। गेमिंग एप से 100 करोड़ की ठगी करने वालों की तलाश में जुटी बर्रा पुलिस के हत्थे एक बड़ा गिरोह चढ़ गया। पुलिस ने गुरुवार को साइबर ठगी की सेकेंड लेयर पर काम करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए निजी बैंक के चार अधिकारियों के साथ ही आठ साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक एजेंट और म्यूल एकाउंट मुहैया कराने वाले भी हैं। पकड़े गए आरोपी डिलीवरी ब्वॉय और एक ड्राइवर के खाते से तीन से चार माह में 125 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है। बैंक अधिकारियों की भूमिका यह थी कि जब भी साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले खातों को फ्रीज करने का मेल आता था तो साइबर ठगों को इसकी सूचना दे देते थे। इसके बाद...