प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छठ पूजा पर घाटों पर जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के चौतरफा रास्तों पर ट्रैफिक का डायवर्जन किया है। यह डायवर्जन 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से लागू होकर 16 नवंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ वापस जाने तक प्रभावी रहेगा। ट्रैफिक और पार्किंग के लिए 18 प्वाइंटों पर अतिरिक्त फोर्स और बैरियर लगाए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक अभयनाथ त्रिपाठी डायवर्जन तिथि पर मॉनीटरिंग भी करेंगे।यूं चलेगा ट्रैफिक - गंगा बैराज चौराहे से कोई भी मध्यम व भारी वाहन अटल घाट व कर्बला चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज से सीधे यस कोठारी,मंधना चौराहे होते गंतव्य को जाएंगे। - कंपनीबाग चौराहे से बीमा चौराहे, जाजमऊ, वीआईपी रोड पर कोई भी मध्यम व भारी वाहन प्रवेश नहीं करेगा। ऐसे वाहन अन्य मागों का प्रय...