कानपुर, मार्च 16 -- मध्य पूर्व में तनाव से उपजे गैस संकट ने उद्योगों की कमर तोड़ दी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत से लोहा-स्टील कटिंग उद्योग लगभग ठप हो गया है। 500 से अधिक कटिंग इकाइयों का काम रुक गया है। इससे लगभग दो हजार लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। वहीं प्लास्टिक उद्योग में 40 प्रतिशत छंटनी की तैयारी हो रही है। दादानगर, फजलगंज, पनकी, चौबेपुर स्थित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित मेटल कटिंग इकाइयों में लोहा, स्टील, एल्युमिनियम और कॉपर की कटिंग कर मशीनों, ऑटोमोबाइल, कृषि उपकरण और अन्य इंजीनियरिंग उद्योगों के लिए पुर्जे तैयार किए जाते हैं। इन इकाइयों का पूरा काम एलपीजी आधारित गैस कटिंग पर टिका हुआ है। चार दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से उत्पादन ठप पड़ा है। यह भी पढ़ें- LPG संकट का बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.