कानपुर में कुत्ते पकड़ने गई कैटिल कैचिंग टीम पर हमला
कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। पनकी में आवारा कुत्तों को पकड़ने गई नगर निगम की कैटिल कैचिंग टीम पर सात-आठ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। उन्हें न सिर्फ गिरा-गिराकर पीटा बल्कि लात-घूंसे की बौछार कर डाली। टीम की गाड़ी भी तोड़ डाली। इतना ही नहीं घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल भी तोड़ डाला। बुधवार रात दस बजे हुई इस घटना की सूचना पर 112 की पुलिस पहुंची। पनकी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पनकी में ईडब्ल्यूएस 43 पार्ट टू गंगागंज के दिनेश सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि आवारा कुत्तों ने पूरे मोहल्ले के लोगों को परेशान कर रखा है। आए दिन काट रहे हैं। उनके परिवार की भी एक बच्ची को काट लिया था। इससे लोग दहशत में हैं। मांग की थी कि कटखने कुत्तों को यहां से हटाया जाए। इस शिकायत पर कैटिल कैचिंग टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.