कानपुर, मार्च 30 -- - रावतपुर और कल्याणपुर के तीन अस्पतालों में सीएमओ व एसटीएफ की कार्रवाई- डॉक्टर दंपति व एक दलाल हिरासत में, डोनर और रिसीवर भी सुरक्षा में लिए गएकल्याणपुर (कानपुर), संवाददाता। शहर में किडनी-लिवर ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट का सोमवार को डीसीपी वेस्ट की क्राइम ब्रांच और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ किया है। केशवपुरम के एक अस्पताल का संचालक दंपति रैकेट का मास्टरमाइंड निकला। यह लोग आठ से 10 लाख रुपये में डोनर तैयार करते और 80 लाख रुपये तक में रिसीवर के किडनी व लिवर ट्रांसप्लांट करते थे। दिल्ली व लखनऊ से आई डॉक्टरों की टीम ट्रांसप्लांट करती थी। इसके बाद डोनर और रिसीवर को कल्याणपुर के ही दो अन्य अस्पतालों में भर्ती करा दिया जाता था। पुलिस ने डॉक्टर दंपति और एक दलाल को हिरासत में लिया है। साथ ही डोनर और रिसीवर को भ...