कानपुर, अप्रैल 22 -- किडनी का काला कारोबार 12वीं पास झोलाछाप ही करते थे। जेल में मुदस्सिर अली सिद्दीकी उर्फ डॉ. अली से हुई पूछताछ में यह बात सामने आयी है। जेल में विवेचक को अली ने बताया कि वह भी 12वीं पास है और दिल्ली से ओटी टेक्नीशियन का कोर्स किया है। इसी दौरान दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में काम करने का मौका मिला तो किडनी ऑपरेशन की एक टीम का हिस्सा बना। यहीं से उसने भी ऑपरेशन करना सीखा हालांकि किडनी जैसा बड़ा ऑपरेशन वह करता था, इस पर जांच एजेंसियों को संदेह है। दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाले अली ने 16 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर किया था। यह भी पढ़ें- यूपी में 12 वीं पास झोलाछापों ने धड़ाधड़ किए किडनी के ऑपरेशन, रोहित के बाद अली का खुलासा जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने उससे जेल में पूछताछ के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी। क...