कानपुर, फरवरी 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता कलेक्ट्रेट में सुबह 10:00 बजे सगे भाइयो ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद गार्ड ने किसी प्रकार से उसको रोकने की कोशिश की और पिपिया को छीना। पुलिस फोर्स के पहुंचने पर उससे पूछताछ की जा रही है। एडीएम के मुताबिक पीड़ित पदम सिंह और मोती सिंह कानपुर देहात मैथा के रहने वाले हैं। नौबस्ता के आवास विकास में उनकी 7 बीघा पुस्तैनी ज़मीन हैं, जिसे आवास विकास और दबंग कब्ज़ा किए हैं, जिसको लेकर उन्होंने कई दफा आलाधिकारियों और यहां तक सीएम पोर्टल में भी शिकायत की। लेकिन कोई भी समाधान न होने पर उन्होंने आत्मदाह का प्रयास किया। अभी दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। डीएम ने दोनों से पूछताछ की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.