कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, संवाददाता। कचहरी परिसर में अधिवक्ता के चैंबर के बाहर लगी रेलिंग के सहारे मुंशी का शव फंदे से झूलता मिलने से सनसनी मच गई। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ शव पोस्टमार्टम भिजवाया। हरबंश मोहाल दानाखोरी निवासी 39 वर्षीय आदित्य विक्रम शर्मा अधिवक्ता मयंक गोयल के यहां 15 साल से मुंशी का काम कर रहे थे। परिवार में बड़ा भाई राम विक्रम शर्मा, अभिजीत विक्रम व एक शादीशुदा बहन गीतांजलि है। भाई अभिजीत ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे आदित्य कुछ देर में घर आने की बात कहकर निकले थे, इसके बाद वह घर नहीं आए। फिर पुलिस ने आदित्य के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की जानकारी दी। रविवार देर रात करीब 11:30 बजे आदित्य के कचहरी परिसर में रेलिंग के सहारे शव को फन्दे से झूलता देख च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.