कानपुर, दिसम्बर 21 -- कानपुर। दिल्ली के मुकाबले कानपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मात्र 37 फीसदी है लेकिन शहर में घुली कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) की मात्रा दिल्ली के मुकाबले 71 फीसदी है। कार्बन मोनोऑक्साइड बेहद खतरनाक गैस मानी जाती है जो सांस लेने में बाधा पैदा करती है। अभी आगे भी प्रदूषण की मात्रा बढ़ने की संभावना बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शनिवार के मुकाबले रविवार को एक्यूआई 125 से बढ़कर 143 हो गया। हवा की दिशा में पिछले 48 घंटों से लगातार हो रहे बदलाव के कारण हवा की सेहत और खराब होने लगी है। नगर का एक्यूआई 143 तब है जब यहां के एक सेंटर में दोपहर बाद तकनीकी खराबी आ गई। दिल्ली का एक्यूआई 377 रहा जबकि कानपुर का 143 रहा। शहर की हवा में खतरनाक गैसों की मात्रा अपेक्षाकृत अधिक हैं। विशेषकर कार्बन मोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.