कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। विकास नगर में एआरटीओ राकेश राजपूत का घर है। रविवार सुबह 7:30 बजे एक अनियंत्रित कार मेनगेट तोड़कर उनके घर में घुस गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...