कानपुर, मई 25 -- चकेरी। साइबर ठगों ने एक वृद्ध को लॉटरी लगने पर 12 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर पचास हजार रुपये ठगी कर ली। इनाम की रकम न मिलने पर पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के परदेवनपुरवा निवासी 56 वर्षीय मलय घोष के अनुसार मार्च 2026 में उन्होंने अपने मोबाइल पर केरेला लॉटरीज के नाम से वेबसाइट देखी। उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट कर दो लॉटरियां खरीदीं। उनके पास उनकी लॉटरी को तीसरा इनाम यानी 12 लाख रुपये जीतने का मैसेज आया। यह भी पढ़ें- संशोधित : इनाम जीतने का झांसा देकर पचास हजार की ठगी जिसके भुगतान के लिए प्रोसेसिंग फीस 4 हजार 150 रुपये मांगे गये। इस पर उन्होंने प्रोसेसिंग फीस की रकम ऑनलाइन भेजी। उसके बाद दो प्रतिशत जीएसटी के रूप में 24...