प्रमुख संवाददाता, नवम्बर 25 -- आंगनबाड़ी में नौकरी पाने के लिए महिलाओं के पास घर, गाड़ी, बैंक बैलेंस होने के बावजूद वह गरीब बन गईं। जांच में इसका खुलासा हुआ। सात महिलाओं के आय और आवास प्रमाण पत्र फर्जी निकले। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में जब इसका खुलासा हुआ तो उन्होंने सातों की नौकरियां समाप्त करने के लिए डीएम के यहां फाइल भेज दी। सितंबर माह में जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 259 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिसमें 16 हजार आवेदन आए थे। प्रत्येक ब्लॉक में सीडीपीओ की निगरानी में आवेदनों और दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में मेरिट और पात्रता श्रेणी के आधार पर 256 महिलाओं का चयन किया गया था। सभी चयनित महिलाओं को सितंबर में नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए गए थे। आपको बता दें क...