कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर, संवाददाता। बिठूर स्थित राजा हॉस्पिटल के एनआईसीयू में वार्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से एक नवजात बच्ची जिंदा जल गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनआईसीयू सील कराकर परिजनों को शांत कराया। देर रात परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ बिठूर पुलिस को तहरीर सौंप दी। बाकरगंज निवासी निजी कर्मी अरुण निषाद की शादी दो वर्ष पूर्व शालू से हुई थी। अरुण के अनुसार, रविवार सुबह शालू को प्रसव के लिए राजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शाम को शालू ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया और नवजात को एनआईसीयू में वार्मर मशीन में भर्ती कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.