कानपुर, मई 28 -- कानपुर वरिष्ठ संवाददाता बड़ी ईदगाह बेनाझाबर, ईदगाह बगाही, ईदगाह गद्दियाना और फेथफुलगंज स्थित मास्टर अब्दुल करीम ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज पाकीज़गी से अदा की गई। इस मौके पर मुल्क और पूरी दुनिया में अमन की दुआ की गई।बड़ी ईदगाह बेनाझाबर में कारी सुभान इलाही ने नमाज अदा कराई। मुल्क में अमन चैन और हज क़ुबूल फरमाने की दुआ की। फेथफुलगंज ईदगाह में महिलाओं ने नमाज अदा की। ईदगाह गद्दियाना में मौलाना हाशिम अशरफी ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए दुआ की। घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर एवं जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि शहर में आपसी भाईचारे, मेल-मिलाप और गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा के साथ त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-अ...