कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन के अगस्त में चार फेरे बढ़े
कानपुर, जुलाई 29 -- कानपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 01925/01926 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ा दी। अब यह ट्रेन अगस्त में चार अतिरिक्त फेरे लेगी। ट्रेन नंबर 01925 कानपुर सेंट्रल से हर बुधवार को सुबह 8:10 बजे 5, 12, 19 और 26 अगस्त 2026 को रवाना होगी और मदुरै शुक्रवार सुबह सवा सात बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 01926 मदुरै से हर शनिवार को 8, 15, 22 और 29 अगस्त रात ढाई बजे चलेगी और सोमवार को सुबह साढ़े चार बजे सेंट्रल पहुंचेगी। 22 कोच वाली ट्रेन में चार सामान्य, आठ स्लीपर, सात एसी थर्ड और एक एसी सेकेंड कोच है। इसका पुखरायां, उरई, झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेणिगुंटा, कटपड़ी, जोलारपेट्टई, सलेम, नामक्कल, करूर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.