कानपुर, अगस्त 26 -- कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से 6 से 11 सितंबर के बीच अयोध्या में राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए कानपुर मंडल टीम का चयन ट्रायल के आधार पर हुआ। इसकी घोषणा बुधवार को की गई। यह जानकारी ग्रीनपार्क के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल हॉकी कोच मोहम्मद शाहिद खां की देखरेख में हुआ। कानपुर की चयनित टीम में मो. समद, अकबर हुसैन, सुप्रीत बघेल, इमरान, हयान नईम, आयुष कुमार सिंह, आदित्य कुमार, कार्तिकेय पाल, आदित्य कुमार, महफूज आलम, गुरु चैरसिया, दीपक, दीपू विश्वकर्मा, शाहिद खां, अब्शुम नशीम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- महिला एथलीट और बैडमिंटन खिलाड़ियों के चयन ट्रायल की तिथियां तय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...