कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक व बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता क्रमश: दो से पांच फरवरी और सात से दस फरवरी के बीच लखनऊ में आयोजित की जा रही है। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए टीम का जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद चयन किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क भानु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल दोनों वर्गों में सुबह दस बजे से और मंडल स्तरीय ट्रायल दोपहर दो बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी ग्रीनपार्क स्टेडियम स्थित खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...